देश की खबरें | नोएडा में बलात्कार के दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में बलात्कार के दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अगवा की गई बलात्कार पीड़िताओं को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

नोएडा (उप्र), सात नवंबर सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में बलात्कार के दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अगवा की गई बलात्कार पीड़िताओं को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने तीन नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को सोमवीर नैन नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अगवा कर अपने साथ ले गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने युवती को बरामद कर उसका चिकित्सकीय परीक्षण करवाया, जिसमें युवती से बलात्कार की पुष्टि हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर बलात्कार की धारा को जोड़ते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सेक्टर-39 के थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में 26 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी को विकास नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जा रहा है। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में किशोरी से बलात्कार की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान