विदेश की खबरें | पीएमएल-एन, एमक्यूएम-पी पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने जा रहे चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. 'पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज' (पीएमएल-एन) और कराची स्थित पार्टी 'मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान' (एमक्यूएम-पी) ने मंगलवार को घोषणा की कि वे आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, सात नवंबर 'पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज' (पीएमएल-एन) और कराची स्थित पार्टी 'मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान' (एमक्यूएम-पी) ने मंगलवार को घोषणा की कि वे आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

समाचार चैनल 'जियो न्यूज' ने बताया, "यह घटनाक्रम लाहौर में पार्टी के मॉडल टाउन सचिवालय में पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ के साथ एमक्यूएम-पी के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद आया है।"

पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के शीर्ष नेताओं ने सोमवार को घोषणा की कि वे देश की भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच फोन पर बातचीत होने और अन्य राजनीतिक हालातों पर विचार-विमर्श के बाद इसकी घोषणा की गई।

एमक्यूएम-पी ने सोमवार को घोषणा की थी कि पीएमएल-एन नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उसके नेता खालिद मकबूल सिद्दीकी से संपर्क किया और उन्हें अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से मिलने के लिए आमंत्रित किया।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने पिछले सप्ताह आम चुनाव की घोषणा की थी, जिसके बाद देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी। पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने है।

पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ, 21 अक्टूबर को चार साल के आत्म-निर्वासन से पाकिस्तान लौटे। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद शरीफ ने लाहौर में राजनीतिक गतिविधियां और पार्टी नेताओं से मुलाकात शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान