देश की खबरें | दिल्ली हवाई अड्डा पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए गुलाबी बैरक का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डा पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए सुरक्षित और बेहतर स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस ने अत्याधुनिक गुलाबी बैरक का उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल दिल्ली हवाई अड्डा पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए सुरक्षित और बेहतर स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस ने अत्याधुनिक गुलाबी बैरक का उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विशेष रूप से महिलाकर्मियों के लिए तैयार इस बैरक को ‘अक्षी द पिंक एबोड’ का नाम दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस सुविधा का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दिल्ली हवाई अड्डे पर चौबीसों घंटे तैनात रहने वाली महिला पुलिसकर्मियों के आराम व निजता को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया गया है।

बैरक का उद्घाटन विशेष पुलिस आयुक्त (सार्वजनिक परिवहन और सुरक्षा) रॉबिन हिबू ने किया।

हिबू ने कहा, ‘‘अक्षी कर्मचारी कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल मनोबल बढ़ाने और कार्यस्थल की गरिमा में सुधार करने में बहुत मददगार साबित होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान