देश की खबरें | एअर इंडिया विमान के पायलट ने हादसे के पहले अहमदाबाद एटीसी को भेजा था आपात संदेश : डीजीसीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद से ब्रिटेन के गेटविक जा रहे एअर इंडिया विमान के पायलट ने हादसे से ठीक पहले अति आपात संदेश अहमदाबाद हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) को भेजा था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 12 जून अहमदाबाद से ब्रिटेन के गेटविक जा रहे एअर इंडिया विमान के पायलट ने हादसे से ठीक पहले अति आपात संदेश अहमदाबाद हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) को भेजा था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह जानकारी दी।

विमानन नियामक डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि इसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान के पायलट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

अपराह्न करीब दो बजे, 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन के गेटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

डीजीसीए ने बताया कि विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे। कैप्टन सुमित सभरवाल एलटीसी हैं और उन्हें 8200 घंटों का अनुभव है। सह-पायलट को 1100 घंटों के उड़ान का अनुभव है।

डीजीसीए ने एक बयान में बताया कि एटीसी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से भारतीय समयानुसार एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी। इसने एटीसी को अति आपात कॉल (मेडे कॉल) किया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल का पायलट द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।

डीजीसी के मुताबिक विमान रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। उसने कहा कि दुर्घटना स्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया। बोइंग विमान, जिसे तेजी से नीचे आता देखा जा सकता था, हवाई अड्डे के पास मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

डीजीसीए ने बयान में कहा, ‘‘12 जून 2025 को एअर इंडिया के बी787 विमान के जरिये वीटी-एएनबी (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या एआई-171 का दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान