देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर न्यायाधीशों की कमी का उल्लेख किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें न्यायाधीशों की कमी को उजागर किया गया है और योग्य जिला न्यायाधीशों व वकीलों को बार से पदोन्नत करके रिक्तियों को शीघ्रता से भरने का आग्रह किया गया है।

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें न्यायाधीशों की कमी को उजागर किया गया है और योग्य जिला न्यायाधीशों व वकीलों को बार से पदोन्नत करके रिक्तियों को शीघ्रता से भरने का आग्रह किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष अगले सप्ताह जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई होने की संभावना है।

दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के स्वीकृत पद 60 हैं, लेकिन फिलहाल न्यायालय 36 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है।

याचिकाकर्ता और अधिवक्ता अमित साहनी ने याचिका में न्यायालय में न्यायाधीशों की कमी के संबंध में तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है। याचिकाकर्ता ने कहा कि न्यायाधीशों की कमी के कारण "समय पर न्याय प्रदान करने के प्रयासों और न्यायपालिका के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।”

पेशे से वकील साहनी ने अपनी याचिका में कहा है कि स्वीकृत संख्या के अनुसार न्यायालय में 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीशों समेत 60 न्यायाधीश होने चाहिए।

याचिका में कहा गया है, "हालांकि, फिलहाल न्यायालय केवल 36 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है जबकि 40 प्रतिशत पद रिक्त हैं। सेवानिवृत्ति, हाल ही में न्यायालय के बीच न्यायाधीशों के स्थानांतरण समेत कई कारणों से यह कमी हुई है। ऐसे में रिक्तियां होने से काफी पहले नियुक्तियां शुरू करने की आवश्यकता है।"

याचिकाकर्ता ने अदालत से आग्रह किया है कि वह संबंधित प्राधिकारियों को योग्य जिला न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं को बार से पदोन्नत करके न्यायिक रिक्तियों को भरने का निर्देश दे, जिससे उच्च न्यायालय का प्रभावी कामकाज सुनिश्चित हो सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\