देश की खबरें | गाजियाबाद और गुड़गांव के दिल्ली से लगी सीमाएं सील करने के बाद भारी जाम से परेशान हुए लोग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुड़गांव और गाजियाबाद प्रशासन द्वारा दिल्ली से लगी अपनी सीमाएं सील करने के बाद शुक्रवार को सीमाओं पर भारी जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नयी दिल्ली, 29 मई गुड़गांव और गाजियाबाद प्रशासन द्वारा दिल्ली से लगी अपनी सीमाएं सील करने के बाद शुक्रवार को सीमाओं पर भारी जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हरियाणा सरकार के कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर अंतर-राज्यीय सीमाएं सील करने की घोषणा के एक दिन बाद गुड़गांव ने यह कदम उठाया गया है। इससे पहले इस सप्ताह गाजियाबाद जिला प्रशासन ने भी कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अंतर-राज्यीय सीमा सील कर दी थी।
यह भी पढ़े | केरल में कोरोना वायरस के 62 नए केस, 2 कैदी भी शामिल.
गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव हालांकि अन्य राज्यों में आते हैं लेकिन इसके अधिकतर लोग काम करने के लिए या तो दिल्ली आते हैं या यहां से इन शहरों में लोग जाते हैं।
गुड़गांव में एक निदान प्रयोगशाला में काम करने वाले रूचिर शर्मा ने कहा, ‘‘ पुलिस द्वारा लोगों को वहां ना जाने देने की वजह से सुबह काफी जाम था। ’’
पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर के निवासी शर्मा ने कहा, ‘‘ नया आदेश देर रात आया , इसलिए किसी को कुछ पता नहीं था और पुलिस को भी निर्देश जारी नहीं किए गए थे। मुझे नहीं पता कि वे आवश्यक सेवाओं के लिए काम करने वाले लोगों को जाने दे रहे हैं या नहीं। पंक्तियां बेहद लंबी थी और वहां नाके तक पहुंचने में काफी समय लगता इसलिए मैंने वापस आने का निर्णय लिया।’’
वहीं, गाजियाबाद से आने-जाने वाले लोगों ने बताया कि वहां जांच काफी कड़ी कर दी गई है।
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में रहने वाले राजेन्द्र सिंह यादव गाजियाबाद में एक मेडिकल स्टोर में काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में पुलिस जांच काफी सख्त हो गई है, जिस वजह से सीमा पर काफी जाम लग गया।
गाजियाबाद पुलिस के सहायक अधीक्षक केशव कुमार न ‘पीटीआई-’ को बताया कि वे सीमा पर जांच कर रहे हैं। अत्यावश्यक सेवाओं के लिए काम करने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)