जरुरी जानकारी | पेंशनभोगी कल्याण विभाग, एसबीआई पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 'एकीकृत पेंशन पोर्टल' बनाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र का पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू), देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) के साथ मिलकर पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने के लिए 'एकीकृत पेंशन पोर्टल' तैयार करेगा। मंगलवार को एक अधिकारिक बयान से यह जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, 21 जून केंद्र का पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू), देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) के साथ मिलकर पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने के लिए 'एकीकृत पेंशन पोर्टल' तैयार करेगा। मंगलवार को एक अधिकारिक बयान से यह जानकारी दी गयी।

बैंक कर्मचारियों के राजस्थान के उदयपुर में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसबीआई के अधिकारियों को चीजों से अवगत कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को पेंशन वितरण से संबंधित पेंशन नीति सुधार और डिजिटलीकरण पर सत्र आयोजित किए गए।

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बयान में कहा कि पेंशनभोगियों से संबंधित आयकर मामलों के साथ-साथ वार्षिक जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के डिजिटल साधनों पर एक विशेष सत्र आयोजित किये गये।

बयान के मुताबिक, यह फैसला किया गया कि पेंशनभोगियों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए डीओपीपीडब्ल्यू और एसबीआई के मौजूदा पोर्टलों को जोड़कर एक एकीकृत पेंशन पोर्टल के निर्माण के लिए तत्काल प्रयास की जरूरत है।

बयान में कहा गया है कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए 'फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक' का बैंकों द्वारा व्यापक रूप से विज्ञापन किया जा सकता है।

बयान के अनुसार इन कार्यक्रमों से पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने में काफी हद तक सहयोग मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट