देश की खबरें | पटनायक ने कोरोना वायरस के खिलाफ ओडिशा की लड़ाई की सराहना की, कहा मृत्यु दर सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी से मानव जीवन बचाने में ओडिशा को एक मिसाल बताते हुए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 0.46 फीसदी है जो देश और दुनिया में सबसे कम है।

जियो

भुवनेश्वर, 28 मई कोरोना वायरस महामारी से मानव जीवन बचाने में ओडिशा को एक मिसाल बताते हुए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 0.46 फीसदी है जो देश और दुनिया में सबसे कम है।

पटनायक ने दावा किया कि कई शक्तिशाली राष्ट्र और समृद्ध भारतीय राज्य भी स्थिति का प्रबंधन करने में असमर्थ रहे हैं, लेकिन ओडिशा ने पिछले दो महीनों में इस बीमारी के प्रसार को सफलतापूर्वक काबू में किया है और सुनिश्चित किया है कि लोग ठीक हों और मृत्यु दर को नण्य रखा है।nयह भी पढ़े | कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में मणिपुर में 11 नए मामले दर्ज : 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने "कोविड योद्धाओं" के समर्पण और सेवा की सराहना की, जिन्होंने प्रदेश में मृत्यु दर 0.46 प्रतिशत पर नियंत्रित करने में मदद की और सुनिश्चित किया है कि 50 फीसदी से ज्यादा मरीज सेहतमंद हो जाएं।

ओडिशा में कोरोना वायरस के 1,660 मामले आए हैं जिनमें से 887 ठीक हो गए हैं तथा छह अप्रैल से सात लोगों की मौत हो चुकी है।nयह भी पढ़े | Monsoon 2020: मानसून में नहीं होगी देरी, 1 जून से केरल में सक्रिय होने की मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी.

पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा, " हमने दो महीने पहले कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी, हमारा लक्ष्य राज्य के 4.5 करोड़ लोगों के जीवन को बचाना था और हमने यह सुनिश्चित किया है। यह राज्य के लिए एक अभूतपूर्व सफलता है।"

कोविड योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पटनायक ने ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले सभी लोगों से 30 मई को शाम साढ़े पांच बजे " बंदे उत्कल जननी " गीत (जिसे राज्य का गीत माना जाता है) गाने की अपील की। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा, " यह हमारे संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम डॉक्टर, नर्स, जन प्रतिनिधि और गैर सरकारी स्वयंसेवकों समेत उन सभी अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का हौसला बढ़ाएगा जो महामारी से निपटने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान