देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में एक जून से यात्री बसें चलेंगी: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में यात्री बस सेवा एक जून से शुरू होगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जियो

धर्मशाला, 30 मई हिमाचल प्रदेश में यात्री बस सेवा एक जून से शुरू होगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

धर्मशाला के सड़क परिवहन अधिकारी विशाल शर्मा ने कहा कि निजी और सरकारी दोनों यात्री परिवहन सेवाएं पूरे राज्य में एक जून से शुरू होगा, जिसका परिचालन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के धारावी में 18 नए मरीज पाए गए, एक पीड़ित की मौत: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रकोप के कारण सेवाएं बंद रहने से 70 दिनों के बाद बसें फिर से चलना शुरू कर देंगी, बसों में केवल 60 प्रतिशत यात्री ही सफर कर पाएंगे और कोरोना विरोधी सभी मानदंडों का पालन किया जाएगा।।

शर्मा ने बताया, ‘‘बसें सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अपनी क्षमता का अधिकतम 60 प्रतिशत सवारी के साथ चलेंगी। यात्री बसों में अलग दरवाजों से चढ़ेंगे और दूसरे दरवाजे से बसों से उतरेंगे।’’

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.

शर्मा ने यह भी बताया कि अपनी क्षमता के केवल 60 प्रतिशत तक यात्रियों के साथ बसों के चलने के बावजूद किराए में कोई वृद्धि नहीं होगी।

आरटीओ ने कहा, ‘‘यात्रियों को मास्क पहनना होगा और अपने साथ सेनिटाइजर रखना होगा। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना उनके लिए जरूरी होगा। सभी बसे दिन में दो से तीन चक्कर लगांएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए अलग-अलग निकास और प्रवेश द्वार होंगे। केवल यात्रियों को ही बस स्टैंड में प्रवेश करने की अनुमति होगी।’’

आरटीओ ने कहा कि बस चालकों और संवाहकों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

शर्मा ने कहा कि टैक्सियों को भी राज्य के भीतर बिना किसी अनुमति के संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी संबंधित विभाग इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन वे अभी भी राज्य सरकार से अंतिम हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\