देश की खबरें | भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आठ मई को प्रयागराज में पंचायत होगी: राकेश टिकैत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि आठ मई को प्रयागराज में एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें भूमि अधिग्रहण में ‘‘गड़बड़ियों’’ के खिलाफ पंचायत की जाएगी।

प्रयागराज, 13 अप्रैल भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि आठ मई को प्रयागराज में एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें भूमि अधिग्रहण में ‘‘गड़बड़ियों’’ के खिलाफ पंचायत की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भूमि अधिग्रहण देश में एक बड़ा मुद्दा है। इसके नाम पर जमीनें छीनी जा रही हैं। तहसीलों में एक षड्यंत्र के तहत जमीनें एक दूसरे के नाम चढ़ाई जा रही हैं ताकि लोग एक दूसरे से लड़ते रहें।’’

टिकैत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी व्यक्ति के पास 20 बीघा जमीन है, लेकिन नाम चढ़ाने में केवल पांच बीघा जमीन उसके हिस्से में आई। किसान जमीन की नपाई के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं और अधिकारी एवं कर्मचारी खेत की नपाई नहीं कर रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर, कोई व्यापारी अगर जमीन की नपाई के लिए आवेदन करता है तो उसकी जमीन की तुरंत नपाई कर दी जाती है। प्रयागराज में भी एक बड़े आंदोलन की जरूरत है।’’

जिले में करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित व्यक्ति की हत्या कर शव जलाए जाने के प्रयास पर प्रतिक्रिया देते हुए टिकैत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था विफल है।

उन्होंने कहा कि फतेहपुर में तीन लोगों की हत्या के मामले में वह मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी