देश की खबरें | चक्रवात की आशंका के बीच पालघर के मछुआरे 13 नौकाओं के साथ समुद्र में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में चक्रवात 'निसर्ग' के आने की सूचना के मद्देनजर जारी तैयारियों के बीच प्रदेश के पालघर जिले के मछुआरों की 13 नौकाएं अब भी समुद्र में है और उन्हें जल्द से जल्द वापस तट तक लाने का प्रयास किया जा रहा है । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

जियो

पालघर, दो जून महाराष्ट्र में चक्रवात 'निसर्ग' के आने की सूचना के मद्देनजर जारी तैयारियों के बीच प्रदेश के पालघर जिले के मछुआरों की 13 नौकाएं अब भी समुद्र में है और उन्हें जल्द से जल्द वापस तट तक लाने का प्रयास किया जा रहा है । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और आस पास के जिलों में निसर्ग के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया है । निसर्ग चक्रवात के बुधवार को तट तक आने की संभावना है ।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में झमाझम बारिश, पूरे देश के लिए भी अच्छी खबर, जानें मानसून की बड़ी अपडेट.

पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंदे ने बताया कि इससे पहले पालघर से मछली पकड़ने वाली 577 नौकाएं समुद्र में थीं और सोमवार की शाम तक 477 नौका वापस आ चुकी हैं ।

शिंदे ने कहा कि बाकी बची 100 नौकाओं को भी वापस लाये जाने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा, 'अब केवल 13 नौकाएं समुद्र में बची हैं ।'

यह भी पढ़े | JAC 9th Board Result 2020 Declared: झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं के नतीजे घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर ऐसे करें चेक.

इन सभी नौकाओं पर कितने मछुआरे हैं, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

पालघर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि जिला प्रशासन बाकी बची नौकाओं को वापस लाने के लिये तट रक्षकों एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों की मदद ले रहा है ।

शिंदे ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो इन क्षेत्रों में चक्रवात के दौरान बिजली आपूर्ति बंद की जा सकती है । कलेक्टर ने चक्रवात के दौरान क्या करें और क्या न करें की भी एक सूची जनता के लिये जारी की है ।

पड़ोसी ठाणे जिले में एनडीआरएफ की एक कंपनी सोमवार को पहुंची जिसे उत्तान में तैनात किया गया है जहां, बड़ी तादाद में मछुआरा समुदाय के लोग रहते हैं । ठाणे के कलेक्टर राजेश नरवेकर ने इसकी जानकारी दी ।

नरवेकर ने कहा कि उन्होंने मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने के लिये कहा है ।

जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी अनिता जवंजल ने बताया कि ठाणे जिले की मछली पकड़ने वाली कोई नौका अब समुद्र में नहीं है ।

उन्होंने बताया कि सभी 252 नौकाएं सोमवार की शाम तक वापस लौट आयी हैं ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बातचीत की और तूफान से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\