देश की खबरें | पालघर के किसानों को कहा गया, टिड्डियों के खतरों से निपटने के लिये तैयार रहें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में घूम रहे टिड्डियों के दलों को देखते हुये प्रदेश के पालघर जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को किसानों एवं अधिकारियों से कहा कि वे फसलों पर किसी संभावित हमले से निपटने के लिये तैयार रहें।

जियो

पालघर, 28 मई महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में घूम रहे टिड्डियों के दलों को देखते हुये प्रदेश के पालघर जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को किसानों एवं अधिकारियों से कहा कि वे फसलों पर किसी संभावित हमले से निपटने के लिये तैयार रहें।

एक आधिकारिक संदेश में पालघर के जिला कलेक्टर कैलाश शिंदे ने जिले के किसानों से कहा है कि वे टिड्डियों के दल से अपनी खड़ी फसल की सुरक्षा के लिये तैयार रहें ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच यूपी में 7.50 लाख श्रमिकों को रोजगार देने की रणनीति बना रही योगी सरकार.

उन्होंने कहा, '‘टिड्डियों का हमला मुख्य रूप से गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पाया जाता है। गुजरात की सीमा से लगे पालघर जिले के तालासारी, दहानू और जौहर तालुकों को टिड्डियों के हमले के बारे में सतर्क कर दिया गया है। ये कीड़े फसलों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।'’

उन्होंने कहा, '‘वे अपने मार्ग में पड़ने वाले पौधों की हरी पत्ती, फूल, फल, बीज, टहनियों, पत्ती, आदि पर हमला करते हैं, जिससे फसल को व्यापक नुकसान होता है।’'

यह भी पढ़े | राजस्थान में टिड्डियों के हमले से 20 जिलों में 90,000 हेक्टेयर इलाका प्रभावित.

अधिकारी ने कहा, "टिड्डियों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एहतियाती उपाय किये जाने चाहिये । ग्रामीणों को समूहों में रात को खेतों की निगरानी और निरीक्षण करना चाहिए। शाम 7 से 9 बजे के बीच, इनमें से लाखों कीड़े विश्राम के लिए खेतों में उतर सकते हैं।'

कलेक्टर ने कहा कि इस समस्या के निदान के लिये बड़ा गड्ढा खोदा जाना चाहिये और तेज आवाज में संगीत बजाया जाना चाहिये ।

उन्होंने फसलों को नुकसान से बचाने के लिये कीड़े मारने की दवा एवं नीम से बने स्प्रे का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी ।

शिंदे ने कहा कि यह छिड़काव देर रात अथवा संभव हो तो सुबह में किया जाना चाहिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी