विदेश की खबरें | पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने धुंध के प्रभाव को कम करने के लिए चार दिन के अवकाश की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने धुंध के प्रभाव को कम करने के लिए मंगलवार को प्रांतीय राजधानी लाहौर सहित सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत के कई जिलों में चार दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, सात नवंबर पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने धुंध के प्रभाव को कम करने के लिए मंगलवार को प्रांतीय राजधानी लाहौर सहित सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत के कई जिलों में चार दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नौ से 12 नवंबर तक इस सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है ।

पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘धुंध के प्रभाव को कम करने के लिए पंजाब के लाहौर, गुजरांवाला और हाफिजाबाद संभाग में चार दिन के अवकाश की घोषणा की गयी है ।’’

उन्होंने कहा कि इन संभागों में पर्यावरण और स्वास्थ्य आपातकाल लगाया गया है।

नकवी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक और निजी कार्यालय, रेस्तरां, सिनेमा, पार्क और जिम बृहस्पतिवार से रविवार तक बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बाजार और व्यापारिक केंद्र शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे।

हालांकि, विवाह हॉल, फार्मेसी और बेकरियां खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि छुट्टियां सिर्फ इसी सप्ताह के लिए हैं ।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण प्रदूषण और धुंध को कम करने के लिए लोगों से छुट्टियों के दौरान घर पर रहने का आग्रह किया है।

लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक रहा है।

नकवी ने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ से अनुरोध किया था कि लाहौर एवं प्रांत के अन्य हिस्सों में धुंध फैलने का मुख्य कारण भारतीय पंजाब में फसलों के अवशेष को जलाना है ।

काकड़ ने पंजाब सरकार को धुंध का मुद्दा भारत के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट