देश की खबरें | जासूसी के आरोप में पकड़े गए पाकिस्तानी अधिकारियों को प्रताड़ित नहीं किया गया: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस द्वारा जासूसी के आरोप में पकड़े गए पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को किसी तरह प्रताड़ित नहीं किया गया है, जैसा कि पाकिस्तान ने दावा किया है। आधिकारिक सूत्रों में सोमवार को यह बात कही।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली पुलिस द्वारा जासूसी के आरोप में पकड़े गए पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को किसी तरह प्रताड़ित नहीं किया गया है, जैसा कि पाकिस्तान ने दावा किया है। आधिकारिक सूत्रों में सोमवार को यह बात कही।

भारत ने रविवार को उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में ''निषिद्ध'' घोषित करते हुए 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिये कहा था।

यह भी पढ़े | एशिया की अब तक की सबसे बड़ी ड्रग जब्ती में डी-कंपनी का कनेक्शन.

पाकिस्तान ने अपने अधिकारियों पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए भारत की कार्रवाई को राजनयिक संबंधों को लेकर विएना संधि और कूटनीतिक आचार के नियमों का ''खुला उल्लंघन'' करार दिया था।

पाकिस्तान ने भारत पर यहां उच्चायोग के वीजा विभाग में तैनात इन दोनों अधिकारियों के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: आरोपी डॉक्टर को मिली जमानत, कोविड-19 के मरीजों का करना होगा इलाज.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अधिकारियों आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर को एक भारतीय नागरिक से पैसे के बदले भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज लेते वक्त पकड़ा था।

पाकिस्तान ने सोमवार को इस्लामाबाद में भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर हुसैन और ताहिर को निष्कासित करने के फैसले पर कड़ा विरोध जताया।

सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों को कभी भी किसी तरह प्रताड़ित नहीं किया गया। उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

एक सूत्र ने कहा, ''पाकिस्तान झूठे आरोप लगा रहा है। हो सकता है कि वह जैसे को तैसा वाली प्रतिक्रिया में भारतीय अधिकारियों को प्रताड़ित करने की भूमिका तैयार कर रहा हो।''

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के दावे गलत हैं और अधिकारियों को जासूसी गतिविधियां करते समय ''रंगे हाथ पकड़ा'' गया है।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग को अधिकारियों के पकड़े जाने के बारे में तुरंत बता दिया गया और उन्हें उसके हवाले कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू