जम्मू, 30 मई पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो सेक्टरों की ओर गहन गोलीबारी और गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से सुबह करीब दस बजे किरनी सेक्टर में हल्के हथियारों से गोलीबारी शुरू हुई जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा-कोविड-19 एक चुनौती है, लेकिन बड़ा अवसर भी.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया और दिनभर दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।
बाद में प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने खारी करमारा सेक्टर में भी शाम 7.45 बजे के आसपास गोलीबारी की और मोर्टार दागे।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की ओर से कड़ी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि भारत की तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY