विदेश की खबरें | पाकिस्तान राष्ट्रीय टिड्डी नियंत्रण प्रकोष्ठ स्थापित करेगा: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सरकार देश भर में टिड्डियों पर नियंत्रण के लिए एक राष्ट्रीय निकाय का गठन करेगी, क्योंकि इन कीटों ने देश के कुल 135 जिलों में से 60 जिलों में बड़े पैमाने पर फसलों और वनस्पतियों को नुकसान पहुंचाया है।

इस्लामाबाद, 29 मई पाकिस्तान सरकार देश भर में टिड्डियों पर नियंत्रण के लिए एक राष्ट्रीय निकाय का गठन करेगी, क्योंकि इन कीटों ने देश के कुल 135 जिलों में से 60 जिलों में बड़े पैमाने पर फसलों और वनस्पतियों को नुकसान पहुंचाया है।

सूचना मंत्री शिबली फराज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि टिड्डियों को नियंत्रित करने के प्रयास एक राष्ट्रीय रणनीति के तहत किये जा रहे है, क्योंकि इससे निपटने की सख्त जरूरत है।

यह भी पढ़े | भारत के बाद चीन ने भी ठुकराया डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता का प्रस्ताव, कहा- तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की जरुरत नहीं.

फराज ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘प्रस्तावित ‘राष्ट्रीय टिड्डी नियंत्रण प्रकोष्ठ’ राष्ट्रीय टिड्डी नियंत्रण नीति का हिस्सा है। हमें डर है कि इस साल जुलाई में टिड्डियों के झुंड का एक बड़ा खतरा होगा। सरकार इससे निपटने की तैयारी कर रही है।’’

टिड्डियों ने देश के कुल 135 जिलों में से 60 जिलों में विशाल भूभाग पर फसलों और वनस्पतियों को नष्ट कर दिया है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 के मामले 64,000 के पार, संक्रमण से हुई मृतकों की संख्या 1,317.

फराज ने कहा कि नौ विमानों और हेलीकॉप्टरों ने इन क्षेत्रों में कीटनाशकों का छिड़काव करने और उन कीटों को मारने के अभियान में भाग लिया।

सरकार ने एक हेल्पलाइन स्थापित की है ताकि किसान अधिकारियों को घातक टिड्डियों के हमलों के खिलाफ समय पर कार्रवाई करने के लिए सूचित कर सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\