देश की खबरें | पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को स्वदेश भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि उसने 20 भारतीय मछुआरों को जेल की सज़ा पूरी होने के बाद स्वदेश भेज दिया है।

नयी दिल्ली/लाहौर, 20 जून पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि उसने 20 भारतीय मछुआरों को जेल की सज़ा पूरी होने के बाद स्वदेश भेज दिया है।

भारत में पाकिस्तान के उच्चायोग ने कहा कि भारतीयों को वाघा-अटारी सीमा पारगमन स्थल के जरिए वापस भेजा गया है।

उसने ट्विटर पर कहा, “ पाकिस्तान ने अपनी सज़ा पूरी करने वाले 20 भारतीय कैदियों (मछुआरों) को रिहा कर दिया है और उन्हें उनके मुल्क वापस भेज दिया है। उन्हें आज वाघा/अटारी सरहद से वापस भेजा गया।”

उच्चायोग ने कहा कि कैदियों का मुद्दा मानवीय प्रकृति का है और पाकिस्तान उम्मीद करता है कि भारतीय पक्ष भी इसी भावना का प्रदर्शन करेगा।

वहीं, लाहौर में रेंजर्स के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘सिंध प्रांत के मालिर जिले के जेल से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को विशेष बस से लाहौर लाया गया। सोमवार को वाघा सीमा पहुंचने पर सभी को भोजन, नये कपड़े और 5,000 पाकिस्तानी रुपये मुहैया कराये गये। आव्रजन के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया गया।’’

पाकिस्तान ने जिन मछुआरों को रिहा किया है उनके नाम हैं... रनवीर माओ जी, बाबू नारन, भुपत भगवान, नारन परबत, भावेश शारा भाई, रूखड़ अर्जुन, दाना भुपत, रांसी बचु, पोला सहूर, मीपा अमा भाई, बिसो नागा, परमा हरेश कुमार, परेश भाई, तबा भाई, वजू लक्ष्मण और जुसेब मूसा ।

रिहा हुए 20 मछुआरों में रविन्द्र गोविंद, मकवरान भावेश कुमार, अर्जुन बाबू और हिम्मत बादल बाबू भी शामिल हैं। ये सभी गुजरात के रहने वाले हैं और पिछले पांच साल से कराची के लांधी इलाके में मलिर जेल में बंद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू