जरुरी जानकारी | मुनाफे के लिये काम नहीं करने वाले संगठन सीधे ‘सोशल एक्सचेंज’ में सूचीबद्ध हो सकेंगे: सेबी समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी द्वारा गठित एक समिति ने सुझाव दिया है कि निजी मुनाफे के लिये काम न करने वाले संगठन अपने बॉंड सीधे ‘सोशल एक्सचेंजों’ में सूचीबद्ध करा सकते हैं।

नयी दिल्ली, एक जून पूंजी बाजार नियामक सेबी द्वारा गठित एक समिति ने सुझाव दिया है कि निजी मुनाफे के लिये काम न करने वाले संगठन अपने बॉंड सीधे ‘सोशल एक्सचेंजों’ में सूचीबद्ध करा सकते हैं।

समिति ने कहा है कि इस तरह के ‘सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) मौजूदा शेयर बाजारों में ही स्थापित किये जा सकते हैं।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

सोशन स्टॉक एक्सचेंज पर सुझाव देने के लिये गठित इस समिति का कहना है कि ऐसा होने से एसएसई मौजूदा बाजारों की उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इन बाजारों की ग्राहक संपर्क सुविधाओं के जरिये निवेशकों, दानदाताओं और सामाजिक उद्यमों (मुनाफा कमाने और बिना मुनाफे वाले दोनों) से संपर्क भी साधा जा सकेगा।

समिति ने पूंजी बाजार नियामक को सौंपी अपनी रिपोर्ट में इस तरह की सिफारिशें की हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

समिति ने इसके साथ ही वित्तपोषण के लिये भी कई तरह की प्रणालियां सुझाईं हैं। इनमें एक सुझाव वैकल्पिक निवेश कोष के तहत सामाजिक उद्यम कोष (एवीएफ) का भी सुझाव दिया गया है।

इसके अलावा एसएसई के तहत धन जुटाने वाले संगठनों के लिये एक नये न्यूनतम रिपोर्टिंग मानक का

भी प्रस्ताव किया गया है।

सेबी ने इस समिति का गठन सितंबर 2019 में किया गया था। यह समिति इशहात हुसैन की अध्यक्षता में गठित की गई। हुसैन एसबीआई फांउडेशन के निदेशक और टाटा संस के पूर्व वित्त निदेशक हैं। समिति का गठन एसएसई बनाने का ढांचा सुझाने के लिये किया गया ताकि सामाजिक उद्यमों और स्वैच्छिक सेवा संगठनों को धन जुटाने की सुविधा मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान