देश की खबरें | विपक्ष ने महाराष्ट्र विधानमंडल के सत्र की अवधि कम होने पर जताई आपत्ति, अध्यक्ष भी सहमत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 14 दिसंबर सूचीबद्ध कार्यों के लिहाज से महाराष्ट्र विधानमंडल सत्र की अवधि कम होने की मुख्य विपक्षी दल भाजपा की शिकायत पर विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले से सोमवार को कहा कि बजट सत्र में कटौती नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए उचित दिशा-निर्देश तैयार किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि इतने कम अवधिक का सत्र ‘लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।’’

यह भी पढ़े | Kamal Nath Retirement From Politics: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राजनीति से संन्यास लेने के दिए संकेत, कहा- मैं अब आराम करना चाहता हूं.

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से विधानमंडल के शीतकालीन सत्र को छोटा कर दो दिनों का कर दिया गया है। सत्र सोमवार को छह अध्यादेशों और चार विधेयकों के पेश किए जाने के साथ शुरू हुआ।

शीतकालीन सत्र की छोटी अवधि पर नाखुशी जाहिर करते हुए पटोले ने कहा कि कोविड-19 को लेकर उचित दिशानिर्देश तय किए जाने चाहिए ताकि आगामी बजट सत्र की अवधि छोटी नहीं करनी पड़े।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ का बेसिक शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला, अंतर्जनपदीय तबादले की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश.

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र सामान्य तौर पर हर साल फरवरी से मार्च के बीच करीब छह हफ्तों का होता है।

पटोले ने कहा, ‘‘सरकार और विपक्ष को साथ बैठकर दिशानिर्देश तय करने चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)