देश की खबरें | विपक्षी दल किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं : मौर्य ने लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 12 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं।

मौर्य शनिवार को वृन्दावन के पर्यटन सुविधा केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में 300 करोड़ से अधिक की लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़े | वैश्विक जलवायु सम्मेलन में बोले PM Modi- भारत ने 2005 के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन की गति को 21% कम किया.

मौर्य ने कहा, ‘‘किसान हमारे अन्नदाता हैं। उन्हें किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। उन्हें आश्वस्त हो जाना चाहिए कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) या मंडी की व्यवस्था खत्म नहीं की जाएगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘विपक्षी दल किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Jagram Yadav Passes Away: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गनर जगराम यादव का गुरुग्राम में 97 वर्ष की उम्र में निधन.

उप मुख्यमंत्री ने मथुरा में 336.88 करोड़ की लागत से एक भवन निर्माण, नौ पुल व 44 सड़कों के निर्माण की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 25 का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में राज्य में भाजपा की सरकार बनने से लेकर अब तक मथुरा जनपद में 265.34 करोड़ रुपए की लागत से 834 परियोजनाओं पर काम हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now