देश की खबरें | स्वस्थ नागरिक ही विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं : मनसुख मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से देश के विकास में योगदान देने के लिए स्वस्थ रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

नयी दिल्ली, 21 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से देश के विकास में योगदान देने के लिए स्वस्थ रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, स्वस्थ रहने की इस प्राचीन विधा के फायदों को रेखांकित करते हुए मांडविया ने कहा कि एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए देश के नागरिकों का स्वस्थ होना जरूरी है।

मांडविया ने कहा, ‘‘योग तन एवं मन और विचार एवं क्रिया के मेल का प्रतीक है। यह एक समग्र दृष्टिकोण है, जो स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम के लिए महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘योग केवल व्यायाम नहीं है, यह अपने आप में दुनिया एवं प्रकृति के साथ जुड़ाव के भाव को तलाशने का एक तरीका है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘एक समृद्ध भारत के लिए हमें एक स्वस्थ भारत की आवश्यकता है और एक स्वस्थ भारत के लिए हमें स्वस्थ नागरिकों की जरूरत है। एक स्वस्थ राष्ट्र ही एक विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।’’

मांडविया ने योग को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया ने समय-समय पर हमारी संस्कृति एवं परंपरा को स्वीकार किया है। योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘हमारे महान दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सबसे पहले (संयुक्त राष्ट्र) महासभा के 69वें सत्र में अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। यह उन्हीं के प्रयासों का नतीजा था कि महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की।’’

मंत्रालय के बयान के अनुसार, देशभर में 75 प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल इसका विषय ‘‘मानवता के लिए योग’’ है।

देश इस साल अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसके जश्न के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान