देश की खबरें | असम चुनाव के लिए अब तक घोषित 223 उम्मीदवारों में सिर्फ 19 महिलाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कई सारे वादे कर रही हैं, लेकिन अब तक घोषणा किये गये कुल 223 उम्मीदवारों में सिर्फ 19 महिलाओं के ही नाम शामिल हैं।

गुवाहाटी, आठ मार्च असम विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कई सारे वादे कर रही हैं, लेकिन अब तक घोषणा किये गये कुल 223 उम्मीदवारों में सिर्फ 19 महिलाओं के ही नाम शामिल हैं।

हालांकि, कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी 49.35 प्रतिशत है।

ज्यादातर पार्टियों ने 126 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, लेकिन कुल 223 नामों में महिलाएं महज 8.52 प्रतिशत ही हैं।

राज्य विधानसभा चुनाव के तहत 27 मार्च को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिनमें छह महिलाओं को टिकट दिया गया है।

वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रथम दो चरण के मतदान के लिए 70 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिनमें मात्र चार महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं, इसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) ने आठ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें सिर्फ एक महिला को टिकट दिया गया है।

विपक्षी महागठबंधन का हिस्सा एआईयूडीएफ ने अब तक अपने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें सिर्फ एक महिला का नाम शामिल है।

नवगठित क्षेत्रीय दल असम जातीय परिषद ने 67 उम्मीदवारों की सूची में छह महिलाओं को शामिल किया है। वहीं, इसके सहयोगी राइजोर दल ने 19 उम्मीदवारों में से सिर्फ एक महिला को प्रत्याशी बनाया है।

राज्य में कुल 2,31,86,362 मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,14,43,259 है जबकि 2016 में यह संख्या 95,94,209 थी।

गौरतलब है कि 2016 के विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों ने कुल 91 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था, जो 1957 से सर्वाधिक संख्या थी। हालांकि कुल 1,064 उम्मीदवारों में महिलाओं का प्रतिशत महज 8.5 था। वहीं, सिर्फ आठ महिलाएं ही विधानसभा पहुंच पाई थीं।

राज्य में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके तहत 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान