देश की खबरें | ओडिशा में भाजपा सरकार का एक साल : मुख्यमंत्री माझी ने ‘विकास वाहन’ रवाना किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को ‘विकास वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भुवनेश्वर, 12 जून ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को ‘विकास वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये वाहन ओडिशा के लोगों को केंद्र और राज्य में भाजपा शासन द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर भुवनेश्वर के महात्मा गांधी मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि ‘विकास वाहन यात्रा’ एक 10 दिवसीय कार्यक्रम है जो 12 जून से 21 जून तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह यात्रा ओडिशा के 314 प्रखंडों के सभी 6,794 ग्राम पंचायत मुख्यालयों, पांच नगर निगम क्षेत्रों और 115 शहरी स्थानीय निकायों से गुजरेगी।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज और पेयजल विभाग द्वारा शुरू किया गया यह अभियान सरकार की विकास योजनाओं की सफलता की कहानियां लोगों तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की कुछ प्रमुख योजनाओं जैसे ‘विकसित गांव विकसित ओडिशा’,‘सुभद्रा योजना’, ‘अंत्योदय गृह योजना’, आदिवासी और अनुसूचित जाति कल्याण, युवाओं के लिए कौशल विकास और विभिन्न खेलों को बढ़ावा देना, कृषि के लिए सब्सिडी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम नीति-2020, गोदावरीश मिश्र आदर्श विद्यालय योजना, शिशु वाटिका कार्यक्रम को रेखांकित किया।

माझी ने कहा, ‘‘लोगों से कहा जाएगा कि वे योजनाओं का लाभ उठाएं, जिसका उद्देश्य उनका जीवन बेहतर बनाना है।’’

पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रवी नारायण नाइक ने कहा कि लोगों को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए क्योंकि भाजपा सरकार का एकमात्र उद्देश्य लोगों को सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान