विदेश की खबरें | टेक्सास में विमान दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने बताया कि ‘व्हीलर एक्सप्रेस सिटी’ विमान ग्रैंड ‘प्रेयरी म्यूनिसपल एयरपोर्ट’ से उड़ान भरने के बाद हवाईअड्डे से करीब 1.61 किलोमीटर पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह हवाईअड्डा डलास के पश्चिम में स्थित है।

ग्रैंड प्रेयरी के दमकल विभाग के प्रमुख रॉबर्ट फाइट ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि विमान तेजी से नीचे गिरा और एक टेलीफोन के खंभे से जा टकराया और फिर सड़क पर चल रहा एक ट्रक उसकी चपेट में आ गया।

फाइट ने बताया कि ट्रक में सवार व्यक्ति को मामूली चोट आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया।

फाइट ने कहा, ‘‘यह पता लगाया जा रहा है कि क्या विमान आपात स्थिति में उतरा था या उसमें कोई गड़बड़ी आई थी।’’

उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है और हताहतों का पता लगाया जा रहा है।

एफएए ने बताया कि शुरुआती जांच से यह पता चला है कि विमान में दो लोग सवार थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)