देश की खबरें | ओडिशा के संबलपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के संबलपुर जिले में पुलिस के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संबलपुर, 13 अप्रैल ओडिशा के संबलपुर जिले में पुलिस के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है।

संबलपुर के पुलिस अधीक्षक एमके भामू ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस सीताराम सारंगी को गिरफ्तार करने गई थी। उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘पुलिस ने दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली सांरगी के पैर में लग गई जिससे वह घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि संबलपुर के रंगियाटिकरा गांव के निकट यह घटना हुई। सरगडीह गांव के सीताराम सारंगी पर डकैती और हत्या के प्रयास जैसे 25 मामले दर्ज हैं।

इसने बताया कि वह संबलपुर, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा जिलों में सक्रिय था।

पुलिस ने सारंगी के पास से 7.65 एमएम की एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल और कुछ नकदी जब्त की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है