देश की खबरें | कोयंबटूर में दो मंदिरों के पास कच्चा मांस रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोयंबटूर में दो मंदिरों के पास कथित तौर पर कच्चे मांस के टुकड़े रखने के आरोप में 48 वर्षीय एक बेरोजगार इंजीनियरिंग स्नातक को गिरफ्तार किया गया है, जिसे सूअर का मांस समझा जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जियो

कोयंबटूर, 30 मई कोयंबटूर में दो मंदिरों के पास कथित तौर पर कच्चे मांस के टुकड़े रखने के आरोप में 48 वर्षीय एक बेरोजगार इंजीनियरिंग स्नातक को गिरफ्तार किया गया है, जिसे सूअर का मांस समझा जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उसका किसी भी धार्मिक और जातिवादी संगठन से संबंध नहीं है।

यह भी पढ़े | lockdown5.0: 30 जून तक बढ़ा देशभर में लॉकडाउन, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल, सैलून खोलने की मिली इजाजत: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि कुछ पारिवारिक विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा था और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद शुक्रवार शाम को उसे गिरफ्तारी किया गया। फुटेज में देखा गया कि एक व्यक्ति बैग वहां रखा और मोटरसाइकिल से वापस चला गया।

मोटर साइकिल की पंजीकरण संख्या के आधार पर उस व्यक्ति का पता लगाया गया।

यह भी पढ़े | Unlock 1: गृह मंत्रालय ने Lockdown 5.0 को लेकर जारी की गाइडलाइंस, कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक रहेगा लॉकडॉउन.

कच्चा मांस कल वेणुगोपाल कृष्णस्वामी और श्री राघवेंद्र मंदिरों के सामने मिला था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\