देश की खबरें | केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबे की चपेट में आने से एक की मृत्यु, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के समीप रविवार को मलबे की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए जिसके बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन ने केदारनाथ की पैदल यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी।

रुद्रप्रयाग, 15 जून केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के समीप रविवार को मलबे की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए जिसके बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन ने केदारनाथ की पैदल यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी।

पुलिस ने यहां बताया कि भारी बारिश के बाद केदारनाथ पैदल रास्ते पर गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच जंगलचट्टी के पास बरसाती नाले में मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग बाधित हो गया है जिसे देखते हुए सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है ।

पुलिस ने केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की कि वे जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें तथा आस-पास के निकटवर्ती स्थलों पर होटल इत्यादि में रूक जाएं ।

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जंगलचट्टी के पास भारी मात्रा में आए मलबे की चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और दो अन्य घायल हो गए ।

रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से कहा गया है कि मौसम पूर्वानुमान में इस पूरे सप्ताह के लिए बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है और उसी के अनुरूप निरंतर बारिश हो रही है।

जंगलचट्टी में मार्ग बाधित होने तथा सम्पूर्ण पैदल मार्ग पर अनेक भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार