देश की खबरें | ओडिशा में एक करोड़ की ब्राउन सुगर बरामद, दो गिरफ्तार
जियो

भुवनेश्वर, दो जून ओडिशा पुलिस ने मंगलवार को एक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य की राजधानी के खंडगिरि इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के मुंबई में 25 नए मामले पाए गए: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसटीएफ के डीआईजी जे एन पंकज ने कहा कि तस्करों के पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की एक किलो ब्राउन शुगर जब्त की गई।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब रहा और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: जानिए चक्रवाती तूफान का नाम कैसे पड़ा 'निसर्ग'.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि यह ब्राउन सुगर पश्चिम बंगाल से खरीद कर लाई गयी थी।

पुलिस ने कहा कि नशीले पदार्थ के गिरोह और अवैध कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए दोनों से अपराध शाखा के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

डीआईजी ने कहा कि एसटीएफ ने इस साल अब तक करीब 7.8 किलो ब्राउन शुगर जब्त की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)