देश की खबरें | धनतेरस के अवसर पर दिल्ली के बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़, कई स्थानों पर लगा जाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धनतेरस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली के विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसके परिणामस्वरूप आनंद विहार, करोल बाग, आजादपुर और कई अन्य जगहों पर लोगों को ‘ट्रैफिक जाम’ की समस्या का सामना करना पड़ा।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर धनतेरस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली के विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसके परिणामस्वरूप आनंद विहार, करोल बाग, आजादपुर और कई अन्य जगहों पर लोगों को ‘ट्रैफिक जाम’ की समस्या का सामना करना पड़ा।

दिल्ली यातायात नियंत्रण कक्ष में शहर के विभिन्न हिस्सों के लोगों ने कई चौराहों पर भारी ‘ट्रैफिक जाम’ होने के बारे में शिकायत की।

दिल्ली यातायात नियंत्रण कक्ष के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "करोल बाग, आनंद विहार, द्वारका, कोंडली चौक, नजफगढ़, आजादपुर मंडावली, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, जनपथ, लक्ष्मी नगर जैसी जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम रहा।"

अधिकारी ने कहा, "हमें इन क्षेत्रों से ट्रैफिक जाम के बारे में शिकायत करने वाले कई कॉल प्राप्त हुए हैं। हमने वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्मियों को तैनात किया है।"

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एस एस यादव ने कहा, " हमने सभी इंतजाम किए हैं और कर्मियों को तैनात किया है जो यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विशेष रूप से बाजार क्षेत्रों की ओर जाने वाले मार्गों पर भीड़-भाड़ को कम और सामान्य किया जाए।"

लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में खरीदारी करने आए संगम विहार के एक व्यक्ति ने कहा, "बाजार क्षेत्र में अधिक भीड़ के कारण, हमें यहां तक पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया। धनतेरस के कारण बाजार में भीड़ ज्यादा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान