देश की खबरें | बैसाखी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पंजाब और हरियाणा के गुरुद्वारों में मत्था टेका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में श्रद्धालुओं ने रविवार को बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारों में मत्था टेका।

चंडीगढ़, 13 अप्रैल पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में श्रद्धालुओं ने रविवार को बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारों में मत्था टेका।

लाखों श्रद्धालुओं ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर, आनंदपुर साहिब स्थित श्री केसगढ़ साहिब, बठिंडा स्थित तख्त दमदमा साहिब और पटियाला स्थित दुख निवारण साहिब सहित अन्य गुरुद्वारों में मत्था टेका।

बैसाखी का त्योहार 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा ‘खालसा पंथ’ (सिख संप्रदाय) की स्थापना के दिवस का भी प्रतीक है। बैसाखी फसल कटाई के मौसम की शुरुआत का भी प्रतीक है।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास में इस अवसर का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन गुरु गोबिंद सिंह ने मुगलों के अत्याचार के खिलाफ लड़ने और मानवीय और धर्मनिरपेक्ष लोकाचार की रक्षा के लिए श्री आनंदपुर साहिब में ‘खालसा संप्रदाय’ की स्थापना की थी और इसके लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘खालसा साजना दिवस’ और ‘बैसाखी’ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पटियाला स्थित दुख निवारण गुरुद्वारे में मत्था टेका।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी बैसाखी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और पंजाब के आनंदपुर साहिब स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी