देश की खबरें | राज ठाकरे और फडणवीस के बीच मुलाकात पर शिरसाट ने कहा, मनसे को हमारे साथ आना चाहिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना कोटे के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन से हाथ मिलाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी राज ठाकरे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद आई है।

मुंबई, 12 जून महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना कोटे के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन से हाथ मिलाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी राज ठाकरे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद आई है।

फडणवीस ने सुबह एक आलीशान होटल में राज ठाकरे से मुलाकात की जिससे राज्य में निकाय चुनावों से पहले भाजपा और मनसे के बीच गठबंधन की अटकलों को बल मिला है।

यह मुलाकात दो चचेरे भाइयों राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों के बीच हुई है। उद्धव विपक्षी दल शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख हैं।

शिरसाट ने कहा, ‘‘राजनीति में कई ‘यू-टर्न’ देखने को मिलते हैं। राजनीति में कब क्या हो जाए, इसके बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। किसी पार्टी को मजबूत करने या उसका विस्तार करने के लिए ऐसे गठबंधन करने पड़ते हैं। हमने राज साहब को पहले भी प्रस्ताव (गठबंधन का) दिया था। वे नगर निकाय चुनाव बहुत अच्छी तरह लड़ सकते हैं। उन्हें हमारे (महायुति) साथ आना चाहिए और हमारा यही अनुरोध होगा।’’

सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, शिवसेना और राकांपा शामिल हैं। भाजपा की कटु आलोचक शिवसेना (उबाठा) ने फडणवीस-राज ठाकरे की मुलाकात पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी।

शिवसेना (उबाठा) नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा, ‘‘फडणवीस और राज ठाकरे के बीच बैठक किसी भी कारण से हो सकती है। दोनों पार्टियों (शिवसेना-उबाठा और मनसे) के 90 से 95 प्रतिशत कार्यकर्ताओं का मानना ​​है कि (इन दोनों के बीच) गठबंधन होना चाहिए। बैठक पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान