देश की खबरें | विमान हादसे पर जीनत अमान ने कहा: ‘‘सामूहिक शोक जताना प्रियजनों को दे सकता है कुछ राहत’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर दुख जताया है।

नयी दिल्ली, 15 जून दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर दुख जताया है।

शनिवार को एअर इंडिया के विमान में सवार होने के बाद उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी में इस हादसे को लेकर भावनाएं साझा कीं।

अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘आज सुबह एअर इंडिया की उड़ान में सवार हुई और जैसे ही सीट बेल्ट बांधी, तो मेरा दिल भारी हो गया।’’

उन्होंने विमान से ली गई अपनी एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा, ‘‘जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें हम सभी के द्वारा शोक प्रकट करना ही कुछ राहत दे सके, यही कामना है।’’

बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 242 यात्रियों समेत कई लोगों की जान चली गई। यह हाल के वर्षों में देश की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक है।

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन और करण जौहर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

जीनत अमान फिल्म "बन टिक्की" में नजर आएंगी, जिसमें शबाना आजमी और अभय देओल भी अभिनय करेंगे। इसका निर्माण मनीष मल्होत्रा के बैनर 'स्टेज5 प्रोडक्शन्स' के तहत किया जा रहा है और निर्देशन फराज आरिफ अंसारी कर रहे हैं।

राखी जोहेब

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार