देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में महिलाओं को विभिन्न उत्पादों पर मिल रही विशेष छूट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में विभिन्न उत्पाद कंपनियां महिलाओं को स्वादिष्ट भोजन, आकर्षक छूट या अपनी पसंद के विशेष पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का मौका दे रही हैं।
नयी दिल्ली, आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में विभिन्न उत्पाद कंपनियां महिलाओं को स्वादिष्ट भोजन, आकर्षक छूट या अपनी पसंद के विशेष पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का मौका दे रही हैं।
'सेलेक्ट सिटी वॉक' मॉल में चार दिवसीय 'शॉप एंड गेट' कार्निवाल का आयोजन किया गया है, जिसमें खरीदारी की शौकीन महिलाओं को विशेष छूट दी जा रही है।
शॉपिंग सेंटर इस चार दिवसीय कार्निवाल के दौरान सौंदर्य और कॉस्मेटिक उत्पादों पर आकर्षक छूट देने के अलावा सबसे अधिक खरीदारी करने वाली महिलाओं को डायसन हेयर ड्रायर देगा। सेंटर की पहली महिला खरीदार को डेनियल वेलिंगटन घड़ी मिलेगी।
इसी प्रकार ,' द बॉडी शॉप इंडिया' अपने प्री-पैक उपहारों पर 25 प्रतिशत जबकि फुटवियर ब्रांड 'वुडलैंड' और चाय ब्रांड 'वाहदम' अपने चुनिंदा उत्पादों पर 40 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं।
'विवांता', 'रोसेट हाउस' और 'द क्लेरिजिज' जैसे शीर्ष लग्जरी होटलों से लेकर 'सना-दी-गे', 'अर्दोर 2.1', 'द ड्रंकन बॉटनिस्ट' और 'बारिस' जैसे लोकप्रिय रेस्तरां इस अवसर पर खानपान के सामान में विशेष छूट दे रहे हैं।
इस अवसर पर ‘बीबा’ ने कुछ पाठ्यक्रम पेश किये हैं, जिनमें अंग्रेजी बोलना, इंस्टाग्राम मार्केटिंग, फेसबुक मार्केटिंग, फोटोग्राफी, संगीत, अमेज़ॅन होम बिजनेस आदि शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)