देश की खबरें | ओमीक्रोन की रोकथाम, नए वर्ष के जश्न में भाग ले सकेंगे 50 फीसदी व्यक्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोविड—19 के नए प्रकार ओमीक्रोन की रोकथाम के लिए धार्मिक और सामाजिक त्यौहार तथा नव वर्ष के कार्यक्रमों में 50 फीसदी व्यक्तियों को ही भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया है।

रायपुर, 24 दिसंबर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोविड—19 के नए प्रकार ओमीक्रोन की रोकथाम के लिए धार्मिक और सामाजिक त्यौहार तथा नव वर्ष के कार्यक्रमों में 50 फीसदी व्यक्तियों को ही भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज धार्मिक और सामाजिक त्योहार तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में निर्देश जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने राज्य के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर कहा है कि राज्य में कोविड—19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के संक्रमण के नियंत्रण के लिए धार्मिक और सामाजिक त्योहार तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी।

उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक ओमीक्रोन का एक भी मामला नहीं आया है।

राज्य में शुक्रवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1007540 मामले सामने आये है। राज्य में 296 मरीजों का इलाज किया जा रहा है तथा कोरोना वायरस संक्रमण से 13597 मरीजों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान