देश की खबरें | छह साल पहले किये वादे को ओम बिरला ने किया पूरा, पुलवामा शहीद की बेटी की शादी में रस्म निभाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा-बूंदी के सांसद बिरला शुक्रवार शाम सांगोद गांव में शादी में शामिल हुए और पारंपरिक विवाह रस्म भात या मायरा निभाई।
कोटा-बूंदी के सांसद बिरला शुक्रवार शाम सांगोद गांव में शादी में शामिल हुए और पारंपरिक विवाह रस्म भात या मायरा निभाई।
इस रस्म के दौरान राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी बिरला के साथ थे।
बिरला ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान हेमराज की बेटी 25 वर्षीय रीना मीणा को पारंपरिक उपहार देकर छह साल पहले किये अपने वादे को पूरा किया।
हिंदू विवाह परंपरा में, भात या मायरा एक रस्म है जिसमें भाई अपनी बहन को उसकी बेटी की शादी के अवसर पर उपहार देता है।
बिरला और नागर ने दिवंगत जवान की पत्नी मधुबाला को औपचारिक 'ओढ़नी' और अन्य उपहार भेंट किए वहीं मधुबाला ने उन्हें पारंपरिक तिलक लगाया और आरती उतारी।
मधुबाला के भाई की भूमिका निभाते हुए, बिरला ने अपना सहयोग दिया और शादी की रस्मों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने वचन का मान रखा। हेमराज की शहादत के बाद से, बिरला हर साल रक्षा बंधन पर इस परिवार से मिलने आते रहे हैं और उनके साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हुए हैं।
पुलवामा हमले के बाद शहीद के परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लेने वाले बिरला उनके साथ त्योहार मनाते हैं और सहायता प्रदान करते हैं।
पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)