विदेश की खबरें | बांग्लादेश में सीमित तौर पर शुरू होंगे कार्यालय, परिवहन सेवाएं भी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर 31 मई से कार्यालयों को खोलने और परिवहन सेवाओं को सीमित तौर पर शुरू करने की अनुमति दे दी।

ढाका, 28 मई बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर 31 मई से कार्यालयों को खोलने और परिवहन सेवाओं को सीमित तौर पर शुरू करने की अनुमति दे दी।

यह आदेश ऐसे समय आया है जब देश में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 2,029 नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | New Zealand Christchurch Attack: कोरोना महामारी के कारण न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के आरोपियों की टली सजा.

बांग्लादेश में कोविड-19 का पहला मामला 18 मार्च को सामने आया था। इसके बाद देश में 26 मार्च से चार अप्रैल तक के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गई थी। बाद में लॉकडाउन छह चरणों में 30 मई तक के लिए विस्तारित कर दिया गया था।

आदेश में कहा गया, ‘‘31 मई से सभी सरकारी/अर्ध सरकारी, स्वायत्त और निजी कार्यालय अपने प्रबंधन के तहत सीमित स्तर पर खुलेंगे।’’

यह भी पढ़े | Fact Check about Crows Attack At Supermarket in Saudi: क्या सऊदी में सुपरमार्केट पर कौओं का हमला दुनिया के अंत की है शुरुआत? जानें इस दावे के साथ वायरल हुए वीडियो का सच.

हालांकि, इसमें खतरे के जोखिम वाले लोगों, बीमार कर्मियों तथा गर्भवती महिलाओं को कार्यालय आने से छूट प्रदान की गई है और कहा गया है कि सभी बैठकें वर्चुअल मीडिया के जरिए होंगी।

सरकार ने यात्री बसों और यात्री ट्रेनों जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को भी 31 मई से सीमित परिचालन की अनुमति दे दी है।

लेकिन एक जिले से दूसरे जिले में लोगों का आवागमन सख्ती से नियंत्रित रहेगा और इस पर 64 जिलों के प्रवेश तथा निकास बिन्दुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

निजी उड्डयन परिचालकों को उनके खुद के प्रबंधन के तहत स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों के अनुपालन के साथ उड़ानें शुरू करने की अनुमति दी गई है।

बांग्लादेश एक जून से घरेलू उड़ान सेवाओं को आंशिक रूप से शुरू करेगा।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,029 नए मामले सामने आए हैं जो एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 15 लोगों की मौत हुई है।

देश में महामारी के अब तक 40,321 मामले सामने आ चुके हैं और 559 लोगों की मौत हो चुकी है। 8,425 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी