जरुरी जानकारी | ओडिशा को पवन ऊर्जा क्षेत्र में 4,940 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार को पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए निवेशकों से 4,940 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार नवंबर ओडिशा सरकार को पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए निवेशकों से 4,940 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को यहां सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के लिए नोडल एजेंसी ग्रिडको ने अपने तकनीकी भागीदार आईफॉरेस्ट के सहयोग से पवन ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए 'ओडिशा पवन ऊर्जा शिखर सम्मेलन - निवेशक गोलमेज' का आयोजन किया।

इस अवसर पर, संभावित निवेशकों ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और सरकारी नोडल एजेंसी ग्रिडको के अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत बैठक की। इसमें पवन ऊर्जा की 575 मेगावाट क्षमता के लिए विभिन्न निवेशकों द्वारा 4,940 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव का आश्वासन दिया गया।

शिखर सम्मेलन में देश भर के 25 प्रमुख निवेशकों ने भाग लिया। इस सम्मेलन ने पवन ऊर्जा उत्पादन और विनिर्माण क्षेत्र में प्रमुख इकाइयों को एक साथ लाने में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य किया।

मुख्य सचिव पीके जेना ने अपने संबोधन में ओडिशा में बिजली संयंत्रों और विनिर्माण केंद्रों की स्थापना के लिए पवन उद्योग को व्यापक समर्थन देने के राज्य के दृढ़ संकल्प पर जोर दिया।

वित्त और ऊर्जा सचिव वीके देव ने भी विश्वास जताया कि शिखर सम्मेलन निश्चित रूप से पवन ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं, दृष्टि और मिशन को पूरा करने की दिशा में ओडिशा की महत्वाकांक्षी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में काम करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार