देश की खबरें | ओडिशा :राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘रज पर्व’ पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को शुरू हुए तीन दिवसीय ‘रज पर्व’ के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

भुवनेश्वर, 14 जून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को शुरू हुए तीन दिवसीय ‘रज पर्व’ के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

राज्य में हर साल नारीत्व, प्रजनन क्षमता और धरती माता के सम्मान के प्रतीक के रूप में ‘रज पर्व’ मनाया जाता है। परंपराओं और सांस्कृतिक को प्रदर्शित करने वाला यह उत्सव 14 से 16 जून के बीच मनाया जा रहा है।

मूल रूप से ओडिशा निवासी राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं अपने प्यारे देशवासियों को रज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। वर्षा ऋतु के आगमन पर धरती माता का सम्मान करते हुए मिठाई खाकर, झूला झूलकर व कबड्डी खेलकर और पान व मीठे पेय पदार्थों का आनंद उठाकर यह कृषि उत्सव मनाया जाता है। ओडिशा में यह त्योहार तीन दिनों तक मनाया जाता है। इससे हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रज पर्व के अवसर पर मैं प्रदेश एवं देशवासियों के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना करती हूं।’’

ओडिशा के राज्यपाल के आधारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘ कृषिविथिक गण पर्व रज के अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री हरि बाबू कंभमपति ने अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं और कामना की है कि इस त्योहार की शाश्वत भावना को सभी द्वारा महसूस किया जाए।’’

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। माझी क्योंझर जिले से आते हैं, जहां ‘रज पर्व’ एक प्रमुख वार्षिक उत्सव है।

उन्होंने कहा, ‘‘परंपरा, प्रकृति, मातृत्व और नारीत्व के सम्मान की अनूठी परंपरा गण पर्व के पावन अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी और आनंद लाए।’’

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा के त्योहार रज पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भूमि और मां को श्रद्धांजलि देने की यह अनूठी परंपरा सभी के जीवन को आनंद और खुशी से भर दे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now