देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने रिश्वत लेने के आरोपी आईएएस अधिकारी को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने मंगलवार को आईएएस अधिकारी धीमान चकमा को निलंबित कर दिया। एक दिन पहले उन्हें एक व्यापारी से रिश्वत लेने के आरोप में जेल भेजा गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 10 जून ओडिशा सरकार ने मंगलवार को आईएएस अधिकारी धीमान चकमा को निलंबित कर दिया। एक दिन पहले उन्हें एक व्यापारी से रिश्वत लेने के आरोप में जेल भेजा गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, “मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने धर्मगढ़ के उपजिलाधिकारी धीमान चकमा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है।”

चकमा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्हें रविवार को कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, "यह भी आदेश दिया जाता है कि निलंबन अवधि के दौरान चकमा का मुख्यालय सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग, ओडिशा सरकार, भुवनेश्वर में निर्धारित किया गया है और वह पूर्व अनुमति के बिना उक्त मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।"

चकमा को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

इसके बाद उन्हें धर्मगढ़ जेल भेजा गया, लेकिन बाद में स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सतर्कता अधिकारियों ने उनके कालाहांडी स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी के दौरान 47 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी