देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने शराब की होम डिलीवरी के लिये पोर्टल शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के संकट के दौरान शराब की होम डिलीवरी की भारी मांग के मद्देनजर, राज्य के स्वामित्व वाली ओएसबीसी ने एक पोर्टल विकसित किया है जो सभी खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को एक साथ लाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा।

जियो

भुवनेश्वर, दो जून कोरोना वायरस महामारी के संकट के दौरान शराब की होम डिलीवरी की भारी मांग के मद्देनजर, राज्य के स्वामित्व वाली ओएसबीसी ने एक पोर्टल विकसित किया है जो सभी खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को एक साथ लाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा।

ओडिशा स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन (ओएसबीसी) के एक अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं और खुदरा विक्रेताओं के लिए सुविधा के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही निर्धारण में आसानी के लिये यह पोर्टल लॉन्च किया गया है ।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लापता पोस्टर को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा- एक-एक परिवार और व्यक्ति का बता सकती हूं नाम.

इससे पहले राज्य सरकार ने 24 मई को प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दी थी । होम डिलीवरी की यह अनुमति सीधे खुदरा विक्रेताओं द्वारा और खाद्य संग्राहकों और मानक प्रौद्योगिकी प्लेटफार्मों जैसी एजेंसियों के माध्यम से करने की अनुमति दी गयी थी ।

अधिकारी ने बताया कि 31 मई तक राज्य में 1351 खुदरा विक्रेताओं ने होम डिलीवरी करना शुरू कर दिया था । इसके अलावा चार खाद्य सामग्री संग्राहकों को भी इसके लिये एनओसी दिया जा चुका है जिसमें जोमैटो, स्वीगी, हिप बार एवं दुनिया शामिल है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Fact Check: कोरोना वायरस की क्षमता हुई कम? WHO ने COVID-19 को लेकर किये गए इटालियन डॉक्टर के दावे को किया खारिज.

अधिकारी ने बताया कि रविवार तक प्रदेश में दो लाख 46 हजार 852 होम डिलीवरी के आदेश मिले हैं जिनमें से दो लाख 42 हजार 38 आर्डरों की अपूर्ति की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि शराब की आपूर्ति के लिये इस पोर्टल पर जिले के खुदरा विक्रेताओं की सूची भी उपलब्ध होगी । इसमें शराब के सभी ब्रांड और उसकी कीमत की भी जानकारी होगी ।

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल चालान भी जनरेट कर सकता है जिस पर शराब की कीमत और डिलीवरी शुल्क अंकित होगा । खुदरा विक्रेताओं के लिये भी यह सुविध जनक होगा और वह सभी आर्डरों को एक साथ एक जगह पर ला सकते हैं जिससे उन्हें सुविधा होगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट