देश की खबरें | ओडिशा : बीजद सभी विधानसभा क्षेत्रों, शहरी इलाकों में स्थापना दिवस मनाएगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) सभी विधानसभा क्षेत्रों और शहरी इलाकों में 26 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाएगा।

बीजद उपाध्यक्ष देबीप्रसाद मिश्रा ने रविवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के मुताबिक पार्टी इस बार राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में स्थापना दिवस मनाएगी।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार शहीद, CRPF के 208वीं बटालियन में थे तैनात.

बीजद की स्थापना नवीन पटनायक के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के निधन के बाद 1997 में की गयी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में 2021 में शहरी निकाय का चुनाव होगा।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Assembly Elections 2021: तमिलनाडु में AIMIM कमल हासन की पार्टी MNM से मिला सकती है हाथ, 25 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव.

ओड़िशा में 114 शहरी स्थानीय निकाय हैं जिनमें पांच नगर निगम, 48 नगरपालिकाएं और 61 अधिसूचित क्षेत्र परिषद हैं।

बीजद विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहरी मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है जहां भाजपा ने 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था।

मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने 26 दिसंबर को स्थापना दिवस के पहले दो महत्वपूर्ण बैठकें बुलायी हैं। उन्होंने बताया पार्टी की कार्यकारिणी इकाई की बैठक 20 दिसंबर को और राज्य परिषद की बैठक 21 दिसंबर को होगी।

बीजद महासचिव (मुख्यालय) संजय दास बर्मा ने कहा कि बीजद के सभी विधायक, सांसद और सदस्य 21 दिसंबर को राज्य परिषद् की बैठक में हिस्सा लेंगे। बीजद के महासचिव अतनु एस नायक ने कहा कि राज्य परिषद की बैठक में कुछ राजनीतिक मसौदे पेश किए जाएंगे और कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)