जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ने वितरण कारोबार के लिये सीईओ पद के लिये आवेदन मंगाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ने कहा कि उसने अपने बिजली वितरण कारोबार के लिये मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नयी दिल्ली, दो जून सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ने कहा कि उसने अपने बिजली वितरण कारोबार के लिये मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पिछले सप्ताह एनटीपीसी ने बिजली वितरण कारोबार में कदम रखने की घोषणा की और अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की दिल्ली में दो वितरण कंपनियों में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की भी पेशकश की।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में झमाझम बारिश, पूरे देश के लिए भी अच्छी खबर, जानें मानसून की बड़ी अपडेट.

एनटीपीसी ने पिछले सप्ताह दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) को लिखे पत्र में कहा था कि उसे पता चला है कि एडीएजी बीएसईएस राजधानी पावर लि. (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लि. (बीवाईपीएल) में अपनी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहता है और कंपनी वितरण इकाइयों को खरीदने को लेकर गंभीर है।

एनटीपीसी बिजली उत्पादक कंपनी है, इस लिहाज से उसका यह कदम महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

कंपनी ने एक विज्ञापन में कहा, ‘‘एनटीपीसी को वितरण कारोबार के सीईओ के लिये एक अनुभवी पेशेवर की तलाश है।’’

आवेदनकर्ता के लिये अधिकतम उम्र 55 है और उसके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।

इस पद के लिये आवेदनकर्ता के पास बिजली वितरण कारोबार के अलावा कारोबार बढ़ाने के साथ बिजली उद्योग की वाणिज्यिक पहलुओं, विद्युत नियमन और वितरण कारोबार से जुड़ी बारीकियों के बारे में 25 साल का अनुभव होना चाहिए।

नियुक्ति तीन साल के लिये होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2020 है।

एनटीपीसी की बिजली उत्पादन क्षमता फिलहाल 62,110 मेगावाट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड