देश की खबरें | अब जदयू ने लालू प्रसाद पर आंबेडकर का अपमान करने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर बाबा साहब आंबेडकर का कथित तौर पर अनादर करने का आरोप लगाया। लालू ने दलितों के प्रतीक आंबेडकर का चित्र कथित तौर पर अपने पैर के पास रखवाया था।

पटना, 15 जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर बाबा साहब आंबेडकर का कथित तौर पर अनादर करने का आरोप लगाया। लालू ने दलितों के प्रतीक आंबेडकर का चित्र कथित तौर पर अपने पैर के पास रखवाया था।

जदयू महासचिव श्याम रजक ने प्रेसवार्ता में अपने पूर्व बॉस (लालू प्रसाद) के खिलाफ भड़ास निकाली। रजक पिछले साल राजद छोड़कर नीतीश के नेतृत्व वाली पार्टी में वापस आए थे।

पिछले सप्ताह प्रसाद के 78वें जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने का हवाला देते हुए रजक ने कहा, ‘‘राजद सुप्रीमो ने अपनी संकीर्णता का परिचय दिया है, जिसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।’’

राजद और जदयू की सरकारों में मंत्री पद संभाल चुके रजक ने यह भी दावा किया, ‘‘नीतीश कुमार का 20 साल का कार्यकाल सामान्य रूप से सभी वंचित वर्गों और विशेष रूप से दलितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उनकी नीतियों का असर जमीनी स्तर पर महसूस किया जा रहा है।’’

जदयू नेता एक समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे, जहां फुलवारी के कई लोगों को पार्टी में शामिल किया गया।

रजक कई बार फुलवारी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन 2020 में राजद ने उन्हें टिकट नहीं दिया था और यह सीट गठबंधन सहयोगी भाकपा (माले) को दे दी गयी थी।

मुख्यमंत्री के कट्टर प्रतिद्वंद्वी प्रसाद के खिलाफ जदयू महासचिव का तीखा बयान भाजपा द्वारा राजद अध्यक्ष के खिलाफ की गई तीखी टिप्पणी के एक दिन बाद आया है।

हालांकि, राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने विवाद के लिए ‘कैमरे के कोण’ को जिम्मेदार ठहराया है और दावा किया है कि जो व्यक्ति प्रसाद के घर आंबेडकर की तस्वीर लेकर आया था उसने ‘‘तब तस्वीर अपने हाथों में ही पकड़ रखी थी’’।

यादव ने इस बात पर भी जोर दिया है कि प्रसाद कई बीमारियों से ग्रस्त हैं, इसलिए वह ‘चिकित्सों की सलाह के अनुसार’ अपने पैर सोफे पर रखे थे।

इस बीच, आगामी विधानसभा चुनाव में राजद को अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानने वाली भाजपा ने प्रसाद पर अपना हमला तेज कर दिया है।

एक बयान में, प्रदेश भाजपा ने घोषणा की है कि उसका ‘अनुसूचित जाति मोर्चा’ शाम को राजद सुप्रीमो का पुतला फूंकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार