विदेश की खबरें | अब अंतर-अफगानिस्तान वार्ता पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं: खलीलजाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमी खलीलजाद ने कहा कि अमेरिका अब अंतर-अफगानिस्तान (देश के भीतर) बातचीत पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है।

वाशिंगटन, दो जून अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमी खलीलजाद ने कहा कि अमेरिका अब अंतर-अफगानिस्तान (देश के भीतर) बातचीत पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है।

साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश की सरकार और तालिबान के बीच राजनीतिक समझौते के खाके पर राजी होना युद्ध से जर्जर राष्ट्र में शांति के लिए ‘‘बेहद महत्वपूर्ण’’ है।

यह भी पढ़े | George Floyd Murder: अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन के बीच हुई 'हैक्टिविस्ट' की वापसी, पोल खोलने की दी धमकी.

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच सत्ता की साझेदारी के एक समझौते पर हस्ताक्षर करने और दशकों पुराने संघर्ष को समाप्त करने के लिए अंतरदेशीय वार्ता की राह खुलने के बाद खलीलजाद का यह बयान आया है।

खलीलजाद ने कहा, ‘‘ अब हम अंतर-अफगानिस्तान वार्ता पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं, जिसमें अफगानिस्तान के इस्लामी गणराज्य और कुछ सप्ताह पहले गठित किए गए समावेशी दल और तालिबान के प्रतिनिधियों का राजनीतिक समझौते के खाके पर राजी होना अफगानिस्तान में शांति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Fact Check: कोरोना वायरस की क्षमता हुई कम? WHO ने COVID-19 को लेकर किये गए इटालियन डॉक्टर के दावे को किया खारिज.

खलीलजाद ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि अफगानिस्तान में राजनीतिक संकट के कारण दो राष्ट्रपति बने, यह मामला अब सुलझ गया है। दोनों नेता शांति से साथ चलने को राजी हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उनके साथ चर्चा कर रहे हैं कि कि अंतर-अफगानिस्तान वार्ता कब होगी, कहां होगी, अंतरराष्ट्रीय समुदाय क्या भूमिका निभाएगा और वे किस तरह के मुद्दे हैं जिन पर हमारा ध्यान केन्द्रित करना होगा।’’

खलीलजाद ने कहा, ‘‘ हम अच्छी स्थिति में हैं। आगे का रास्ता चुनौती भरा है लेकिन हम इस बात को लेकर सकारात्मक हैं कि अंतत: हम अंतर-अफगानिस्तान वार्ता शुरू करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अंतर-अफगानिस्तान वार्ता के लिए तारीख और जगह अभी तय नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी