देश की खबरें | नोएडा : निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर रात नौ बजे तक खुली रह सकती हैं शराब की दुकानें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक खोली जा सकती हैं।

जियो

नोएडा (उप्र), एक जून आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक खोली जा सकती हैं।

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री पर पाबंदी थी। इसके बाद तीन मई से सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गयी थी।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: राज्यसभा की 18 सीटों के साथ ही 6 अन्य सीटों पर 19 जून को होगी वोटिंग.

लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि सोमवार से लॉकडाउन में आगे ढील के तहत दुकानों के खुलने के समय को बढ़ा दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘संक्रमण से अति प्रभावित इलाके या निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर मॉडल शॉप सहित शराब की सभी दुकानें अब सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक खुल सकती हैं।’’

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयार की चुनावी रणनीति, 9 जून को अमित शाह फूकेंगे चुनावी बिगुल.

आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना दंडनीय अपराध है ।

गौतम बुद्ध नगर में वर्तमान में 83 निषिद्ध क्षेत्र हैं । इनमें से 52 श्रेणी-एक के और 31 श्रेणी दो के निषिद्ध क्षेत्र हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान