देश की खबरें | नितिन अग्रवाल ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद, सपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

लखनऊ, 19 जनवरी उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बुधवार को अपने पद और समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

हरदोई सदर सीट से सपा (समाजवादी पार्टी) विधायक नितिन के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) से चुनाव लड़ने की संभावना है।

नितिन ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए त्याग पत्र में कहा कि वह विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे गए इस्तीफे में कहा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।

नितिन के भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

नितिन 2017 के विधानसभा चुनाव में हरदोई सदर सीट से सपा के विधायक चुने गए थे। उनके पिता पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल 2018 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद से ही नितिन भी बागी हो गए थे।

नितिन को पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)