देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 80 हो गई है।

जियो

पुडुचेरी, एक जून पुडुचेरी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 80 हो गई है।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर लोगों से लॉकडाउन के दिशानिर्देशों जैसे सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और एकांतवास का पालन करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े | Nisarga Cyclone: गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के CM ठाकरे और गुजरात के सीएम रूपाणी से की बात, राज्यों में NDRF की टीमें तैनात.

उन्होंने कहा कि संक्रमण के चार नए मामलों की पुष्टि रविवार रात को हुई और पांच नए मामले सोमवार को सामने आए जिनमें दो महिलाएं और महाराष्ट्र से लौटा एक प्रवासी शामिल है।

इन नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में इलाजरत मरीजों की संख्या 54 हो गई है। अब तक 25 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पुणे में पिछले 24 घंटे में 76 नए मरीज पाए गए, 8 की मौत: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि आज से प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है इसलिए आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि की पूरी आशंका है।

उन्होंने कहा, “लोगों का मौजूदा स्थिति के बारे में जागरुक होना जरुरी हो गया है। उन्हें भीड़ से बचने, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करना होगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान