देश की खबरें | एनजीटी आठ जून से अदालत कक्षों के मंच से करेगा मामलों की सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) आठ जून से अपने परिसर स्थित अदालत कक्षों के मंच से मामलों की सुनवाई करेगा। हालांकि, सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही होगी।

जियो

नयी दिल्ली, दो जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) आठ जून से अपने परिसर स्थित अदालत कक्षों के मंच से मामलों की सुनवाई करेगा। हालांकि, सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही होगी।

यह जानकारी मंगलवार को एनजीटी द्वारा जारी एक नोटिस में दी गई।

यह भी पढ़े | जेसिका लाल मर्डर केस: अच्छे व्यवहार के चलते 14 साल बाद मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा.

नोटिस में कहा गया है कि सुनवाई भले ही एनजीटी परिसर स्थित अदालत कक्षों के मंच से होगी, लेकिन इसका माध्यम केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ही रहेगा और इस दौरान भौतिक दूरी के नियम तथा सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

एनजीटी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, ‘‘सूचित किया जाता है कि सक्षम प्राधिकार ने निर्णय किया है कि आठ जून से एनजीटी की सभी पीठ भौतिक दूरी के नियम और सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एनजीटी परिसर स्थित अदालत कक्षों के मंच से अदालती कार्यवाही को अंजाम देंगी।’’

यह भी पढ़े | जेसिका लाल हत्याकांडः 14 साल बाद मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है, ‘‘सुनवाई हालांकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही जारी रहेगी।’’

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रव्यापी कोविड-19 लॉकडाउन के बारे में नए दिशा-निर्देश जारी किए जाने के मद्देनजर एनजीटी ने रविवार को कहा था कि अधिकरण के सभी कर्मचारी एक जून से कार्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित होंगे।

गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि देशभर में आठ जून से ‘अनलॉक-1’ क्रियान्वित होगा जिसके तहत राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल खोलने सहित विभिन्न तरह की ढील दी जाएगी, जबकि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में 30 जून तक कड़े प्रतिबंध जारी रहेंगे।

एनजीटी द्वारा रविवार को जारी परिपत्र में कहा गया था कि सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों को कार्यस्थल पर कड़ाई से पालन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें