देश की खबरें | ‘हरित शवदाहगृह’ चलाने वाले एनजीओ ने कोविड-19 मृतकों का अंतिम संस्कार करने की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कई हरित शवदाहगृह चलाने वाले एक एनजीओ ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी देकर कोविड-19 से मरने वालों का अंतिम संस्कार करने के लिए अपनी सेवा देने की पेशकश की है।

जियो

नयी दिल्ली, 30 मई राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कई हरित शवदाहगृह चलाने वाले एक एनजीओ ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी देकर कोविड-19 से मरने वालों का अंतिम संस्कार करने के लिए अपनी सेवा देने की पेशकश की है।

अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल के माध्यम से एनजीओ मोक्षदा पर्यावरण एवं वन सुरक्षा समिति ने यह अर्जी दी है। उनका कहना है कि इसपर तीन जून को सुनवाई होनी है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाकर थूकने पर लगाया प्रतिबंध: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मोक्षदा ने अपनी अर्जी में कहा है कि उसने दिल्ली में 16 हरित शवदाहगृह बनाए हैं जिनमें से छह निगम बोध घाट पर हैं और वहां दिन में 24 शवों का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

यह पता चलने के बाद कि अदालत ने कोविड-19 से मरने वालों का अंतिम संस्कार करने की सुविधाओं की कमी पर स्वतं:संज्ञान लिया है, एनजीओ ने अर्जी देकर अपनी सेवा देने की पेशकश की है।

यह भी पढ़े | ठाणे: मीरा रोड में मां-बाप ने बच्चे से छीना फोन तो 13 साल के मासूम ने पंखे से लटककर कर ली आत्महत्या.

कोविड-19 से मरने वालों के अंतिम संस्कार की सुविधा की कमी और मुर्दाघरों में बढ़ती शवों की संख्या से नराज उच्च न्यायालय ने 28 मई को स्वत: संज्ञान लेते हुए एक जनहित याचिका जारी की और कहा कि यदि यह सच है तो ‘‘बहुत असंतोषजनक है और मृत व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन है।’’

अदालत ने कहा कि बृहस्पतिवार को अखबारों में आयी खबरों को देखकर वह बहुत दुखी हैं।

खबरों में कहा गया है कि निगमबोध घाट और पंजाबी बाद शमशानों में शवदाह वाली सीएनजी मशीनें काम नहीं कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\