जरुरी जानकारी | लाइसेंस जारी करने, खाद्य व्यवसायों के पंजीकरण के लिए नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत

नयी दिल्ली, 30 मई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने शनिवार को कहा कि उसने खाद्य व्यवसाय परिचालकों (एफबीओ) को लाइसेंस जारी करने और उनके पंजीकरण के लिए एक नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरु किया है।

वर्ष  2011 से, एफएसएसएआई के ऑनलाइन लाइसेंसिंग प्लेटफॉर्म एफएलआरएस (फूड लाइसेंसिंग एंड रजिस्ट्रेशन सिस्टम) ने अब तक 70 लाख लाइसेंस / पंजीकरण जारी किए हैं। इसमें

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

से 35 लाख से अधिक लाइसेंसधारी / पंजीकृत लोग इस पर सक्रिय रूप से लेनदेन कर रहे हैं।

नियामक ने एक बयान में कहा, ‘‘एफएसएसएआई अपने क्लाउड आधारित, उन्नत नये खाद्य सुरक्षा अनुपालन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को शुरु कर रहा है, जिसे खाद्य सुरक्षा अनुपालन प्रणाली (एफओएससीओएस) कहा जाता है।’’

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

खाद्य नियामक ने कहा है कि यह नया प्लेटफार्म एफओएससीओएस इस तरह तैयार किया गया है कि किसी भी खाद्य व्यवसाय परिचालक के लिये विभाग के साथ किये जाने वाले सभी कार्यों के लिये यही एकमात्र प्लेटफार्म होगा।

इस प्लेटफार्म को इसके मोबाइल एप के साथ एकीकृत किया गया है और इसे अन्य आईटी प्लेफार्म के साथ जोड़ा जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)